नशे के खिलाफ स्ट्राइक: टोंक में हुक्का बार से फ्लेवर्ड हुक्के और बाइक जब्त, संचालक समेत 6 गिरफ्तार

Mar 9, 2026 - 18:00
Mar 9, 2026 - 18:16
 0
नशे के खिलाफ स्ट्राइक: टोंक में हुक्का बार से फ्लेवर्ड हुक्के और बाइक जब्त, संचालक समेत 6 गिरफ्तार

टोंक। जिला स्पेशल टीम (DST) ने सोमवार को टोंक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने एक अवैध हुक्का बार पर छापामार कार्रवाई करते हुए संचालक सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री, मोबाइल और वाहन जब्त किए गए हैं।

DST प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। टीम को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल शरीफ मोहम्मद, कॉन्स्टेबल शिवपाल, प्रधान, रुकमकेश, राधाकिशन, राजेश कुमार और राधामोहन की टीम ने दबिश दी।

6 आरोपी गिरफ्तार, सामग्री जब्त

पुलिस ने मौके से हुक्का बार संचालक मुद्दवीर पुत्र सिराज (निवासी शेर अली खान की गली) के साथ मोहम्मद अनस पुत्र वाहिद, अनस पुत्र वहीदुद्दीन खान, इरफान पुत्र जमील, शहजान पुत्र रईस और हबीब पुत्र बुरखान मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:

  • 05 फ्लेवर युक्त हुक्के और 05 चिलम

  • 06 स्मार्ट मोबाइल फोन

  • 04 दुपहिया वाहन (बाइक)

  • 4500 रुपये की नगद राशि

कोतवाली पुलिस को सौंपा मामला

DST टीम ने सभी गिरफ्तार आरोपियों और जब्त किए गए सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हुक्का बार कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई से शहर में अवैध नशा परोसने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................