संगम यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ महिला सम्मान समारोह; फैशन आईकन जया चौहान सहित विभिन्न क्षेत्रों की 25 महिलाओं को किया सम्मानित
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) संगम विश्वविद्यालय व तेजस्विनी सेल के संयुक्त तत्वावधान में संगम विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज की संगठन मंत्री ममता मोदानी थी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संगम यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो. करूणेश सक्सेना ने की। समारोह में फैशन आईकॉन जया चौहान सहित विभिन्न क्षेत्रों की कुल 25 महिलाओं को शिक्षा, सामाजिक, खेल, कला व प्रशासनिक तथा अन्य क्षेत्रों में विशेष भागादारी निभाने पर मोमेंटों व दुपट्टे से सभी का स्वागत सम्मान किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि ममता मोदानी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान उनके सर्वांगीण विकास तथा उनकी सहभागिताओं को बढ़ावा मिलता है, जिससे उन्हें अपनी अंतर्रंग प्रतिभाओ, शक्तियों की पहचान हो सके। महिलाओं में विलक्षण गुण होते है आवश्यकता है तो केवल उन्हें उनकी पहचान करने के लिए प्रोत्साहन देने की। समारोह में संगम यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही, कुल सचिव डॉ. आलोक कुमार व कार्यक्रम संयोजिका प्रो. अर्चना अग्रवाल सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।