कुषि विभाग द्वारा महनपुर में अवैध रुप से विक्रय के लिये लाये गये 120 यूरिया के बैग किए जब्त

Jun 19, 2025 - 13:26
 0
कुषि विभाग द्वारा महनपुर में अवैध रुप से विक्रय के लिये लाये गये 120 यूरिया के बैग किए जब्त

कोटपूतली- बहरोड़, 19 जून  (भारत कुमार शर्मा)  राज्य सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान यथा बीज, उर्वरक व कीटनाशी रसायनों की उपलब्धता निर्धारित दर पर सुनिश्चित करने हेतु जिले में गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में बीज, उर्वरक व कीटनाशी रसायन विक्रेताओं का सघन निरीक्षण कर नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाये जा रहे है एवं जांच में अमानक पाये जाने पर विक्रेता व निर्माता कम्पनी के विरुद्ध प्रवद्यान अनुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। 

संयुक्त निदेशक कृषि महेंद्र जैन ने बताया कि बुधवार को विभाग को सूचना मिली कि ग्राम महनपुर, बानसूर में अवैध रुप से यूरिया विक्रय के लिये लाया गया है। विभाग द्वारा तत्काल मौके पर उर्वरक निरीक्षकों को भेजा गया। मौके पर पाया गया कि सिलाई करने वाले बंशीधर नाम के व्यक्ति द्वारा 120 यूरिया के बैग अवैध रुप से किसानों को विक्रय के लिये लाये गये है। विक्रेता के पास उर्वरक विक्रय का लाईसेंस नही पाया गया। मौके पर तत्काल संयुक्त निदेशक कुषि कोटपूतली के निर्देशन में उप निदेशक उद्यान, कृषि अधिकारी यादराम द्वारा अवैध यूरिया की जब्ती की कार्यवाही की गई। मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया एवं जब्त यूरिया को जीएसएस, बानसूर में सुरक्षित रखवाया गया। विभाग द्वारा दोषी विक्रेता के विरुद्ध पुलिस थाना, बानसूर में एफआईआर कराई जायेगी। विभाग द्वारा लगातार किसानों से अपील की जा रही है कि अधिकृत विक्रेता से ही कृषि आदान खरीदे व पक्का बिल अवश्य लेवें। किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने, अवैध रुप से विक्रय करने की सूचना विभाग को देवें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................