ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jan 14, 2024 - 19:41
 0
ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कोटपूतली (बिल्लूरामसैनी) 

कोटपूतली के ग्राम बनेठी में मकर संक्रांति के पर्व पर रविवार को प्रतिवर्ष की भांति परपम्परानुसार ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजेंद्र (कोटिया का बास), द्वितीय सवाई सिंह (दानिवास) व तृतीय स्थान पर भोलाराम (ढ़ाणी अहिरान) रहे। वहीं इस मौके पर युवाओं की दौड़ का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम स्थान अनिल (शेखा मंडाना), द्वितीय सुरेंद्र सिंह (नान) एवं प्रिंस पुत्र हरिपाल शर्मा बनेठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्राम पंचायत की ओर से प्रथम विजेता को 5100, द्वितीय को 3100 एवं तृतीय को 2100 रूपये का ईनाम देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक विजय पाल सिंह ने ईनाम वितरित किये। इस दौरान पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर, सरपंच प्रतिनिधि देवी सिंह, भीम सिंह, दीपक कौशिक, विक्रम, सुरेंद्र, (पूर्व सरपंच सुरेश सिंह), गजराज सिंह, राजकुमार, रूपेश वर्मा, सुरेश, महेंद्र कुमावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................