अवैध शराब तस्करी मामले में फरार चल रहा आरोपी महेन्द्र गिरफ्तार, डीग कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी

Apr 10, 2026 - 19:13
 0
अवैध शराब तस्करी मामले में फरार चल रहा आरोपी महेन्द्र गिरफ्तार, डीग कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी

डीग जिला पुलिस द्वारा अपराधियों और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना डीग कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के मामले में वांछित चल रहे फरार आरोपी महेन्द्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उप-निरीक्षक मंगतूराम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नई सड़क स्थित एक गली के कमरे में अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो आरोपी पुलिस को वर्दी में देखकर आबादी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा था।

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने 48 पव्वे देशी मदिरा (नीला ढक्कन), 48 पव्वे घुंघरू स्ट्रॉग देशी मदिरा और 18 पव्वे रॉयल क्लासिक व्हिस्की बरामद की थी। इस संबंध में पुलिस ने धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की थी।

आज दिनांक 10.04.2026 को उप-निरीक्षक अमरसिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रामवीर (455) और कांस्टेबल थानसिंह (709) की टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी महेन्द्र पुत्र हरनारायण (जाति कोली, उम्र 31 वर्ष) निवासी छत्ता मोहल्ला, कस्बा डीग को बस स्टैंड डीग से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारशुदा आरोपी महेन्द्र को पुलिस द्वारा सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कड़ियों की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................