पीपलखेड़ा में रास्ते पर अतिक्रमण, लोग हो रहे परेशान: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से शिकायत की, तत्काल कार्रवाई की मांग

Jan 13, 2026 - 11:43
 0
पीपलखेड़ा में रास्ते पर अतिक्रमण, लोग हो रहे परेशान: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से शिकायत की, तत्काल कार्रवाई की मांग

डीग जिले के पहाड़ी उपखंड क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) पहाड़ी को लिखित शिकायत देकर रास्ते को अवैध रूप से बंद करने पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति ने आम रास्ते और मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण कर लिया है। रास्ते को ऊपर से पाट दिया गया है और अवरोधक सामग्री डालकर इसे संकरा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले यह रास्ता लगभग 15 फुट चौड़ा था, लेकिन अब यह केवल 2 फुट का रह गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता गांव के कई परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सरपंच से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल निरीक्षण कर सार्वजनिक रास्ते को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए। उन्होंने भविष्य में ऐसे अतिक्रमणों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की भी अपील की है। इस मामले पर सरपंच ने बताया कि यह रास्ता पहले से ही सीसी रोड बना हुआ था। हालांकि, गिर्राज नामक व्यक्ति ने सीसी रोड पर दीवार बनाकर कब्जा कर लिया है। सरपंच के अनुसार, उन्होंने इस रास्ते को बनवाने की कई बार कोशिश की और इसे स्वीकृत भी करा लिया था, लेकिन अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य संभव नहीं हो पाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है