अवैध शराब के खिलाफ जुरहरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही; गोदाम में रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
जुरहरा (डीग) पुलिस थाना जुरहरा ने अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर के पास स्थित दुकान से बिना किसी लाइसेंस या अनुज्ञापत्र के देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा था।
दिनांक 29.03.2026 को थाना जुरहरा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि बमनवाड़ी रोड स्थित ग्राम अहलवाड़ी में एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
मौके से मुनफेद पुत्र ईसन (जाति मेव, उम्र 37 वर्ष) निवासी ग्राम अहलवाड़ी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब और बीयर बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बीयर: 18 केन किंगफिशर और 21 केन एलीफेंट (कुल 39 केन), अंग्रेजी शराब: रॉयल स्टैग, ब्लेंडर प्राइड, एम.सी.डी., ओल्ड मोंक, इम्पीरियल ब्लू, ऑफिसर चॉइस, मैजिक मोमेंट्स और ऑल सीजन्स सहित कुल 50 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, देशी शराब: ढोला मारू और व्हाईट लेस वॉदका के कुल 80 पव्वे (लगभग 20 लीटर), नकद राशि: शराब बिक्री के कुल 11,550/- रुपये बरामद कर जब्त किए गए।
थाना जुरहरा द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 19/54 आबकारी अधिनियम (Excise Act) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से शराब की खरीद-फरोख्त के स्रोतों के संबंध में गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

