रोबो एक्सपो जैसे आयोजन विद्यार्थियों को नवाचार और अनुसंधान के लिए करते है प्रेरित = चिराग जैन

Feb 22, 2026 - 18:31
 0
रोबो एक्सपो जैसे आयोजन विद्यार्थियों को नवाचार और अनुसंधान के लिए करते है प्रेरित = चिराग जैन

प्रेम भारती स्कूल में किया गया रोबो एक्सपो का आयोजन, किशोर वैज्ञानिकों ने अपने नवाचारों से किया प्रभावित

डीग (नीरज जैन) डीग के  प्रेम भारती विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल  में रविवार को “रोबो एक्सपो 2026” का मुख्य अतिथि ए एस पी अखिलेश शर्मा के मुख्यथितय्य में आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ में आईपीएस अधिकारी चिराग जैन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ चिराग जैन एवं अखिलेश शर्मा द्वारा मां शारदे के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के संस्थापक सोहन लाल शर्मा प्रेम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए परिचय कराया।
रोबोटिक्स प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ह्यूमनॉइड रोबोट का लाइव प्रदर्शन रहा, जिसने मानव जैसी गतिविधियों से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर भविष्य की उन्नत तकनीक की झलक दिखाई।
विशिष्ट अतिथि चिराग जैन ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नवाचार एवं अनुसंधान के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्य अतिथि अखिलेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को दैनिक जीवन की समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजने की दिशा में प्रोत्साहित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि राजकीय जिला चिकित्सालय डीग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में जिज्ञासा, सीखने की ललक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता लखपत गुर्जर, हरपाल सौलंकी, हरेन्द्र सिंह खरगू, राजेश चन्सोरिया, इन्द्रमोहन शर्मा, विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर शिवम उपाध्याय, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ताराचंद सिनसिनवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, विद्यालय के सभी अध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रोबो एक्सपो 2026 ने विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हुए डीग में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को नई दिशा देने का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................