​501 दीपकों की लौ से आलोकित हुआ निंबार्क आश्रम, महाकाल की तर्ज पर हुई भगवान परशुराम की महाआरती

Apr 20, 2026 - 19:28
 0
​501 दीपकों की लौ से आलोकित हुआ निंबार्क आश्रम, महाकाल की तर्ज पर हुई भगवान परशुराम की महाआरती

​भीलवाड़ा (बृजेश जैन) शहर के श्री निंबार्क आश्रम में 'युवा ब्रह्म शक्ति' संगठन की ओर से आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी का प्राकट्य महोत्सव अटूट श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की भांति आयोजित इस महोत्सव में विप्र समाज की महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बना। पूरा परिसर 'जय परशुराम' के जयघोष से गुंजायमान रहा।
​महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम की महाआरती रही। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर आयोजित इस विशेष आरती में महिलाओं ने एक साथ 501 दीपक प्रज्वलित किए। दीपकों की रोशनी से निंबार्क आश्रम का प्रांगण जगमगा उठा। भक्ति संगीत और शंखनाद के बीच हुई इस आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम श्री निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने महाराज श्री का माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन हंसा व्यास द्वारा किया गया।
समारोह के दौरान संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा, जिला अध्यक्ष कमलेश पालीवाल और महिला जिला अध्यक्ष सुनीता व्यास के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने व्यवस्थाएं संभाली। ​इस अवसर पर पूजा शर्मा, ऊषा पारीक, वंदना शर्मा, अंजली शर्मा, अपर्णा ओझा, विनोद ओझा, गोपाल नागर, रवि गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा, ओम पारीक, पुरुषोत्तम पारीक, राजेंद्र पारीक, गोपाल सुखवाल, आशीष शर्मा, निलेश पाराशर, अंश शर्मा, माधव शर्मा, राज शर्मा सहित विप्र समाज के कई गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................