गौचर बचाओ फाउंडेशन को मिला केंद्र सरकार से CSR पंजीकरण, अब कॉर्पोरेट फंड से संवरेंगी गौचर भूमियाँ
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) गौचर बचाओ फाउंडेशन, भीलवाड़ा को भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के संचालन हेतु आधिकारिक पंजीकरण प्रदान किया गया है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़, जयपुर द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार फाउंडेशन को CSR Registration Number – CSR00113251 आवंटित किया गया है।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक गोटू सिंह मंगलपुरा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से संस्था को देशभर की कंपनियों एवं औद्योगिक संस्थानों के CSR सहयोग के माध्यम से गौसंरक्षण, गौचर भूमि संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पशु चिकित्सा सेवाओं तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने में सहायता मिलेगी।
गौचर बचाओ फाउंडेशन लंबे समय से राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों में गौचर भूमि संरक्षण, अतिक्रमण मुक्ति अभियान, पर्यावरण जागरूकता, वृक्षारोपण एवं गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है। CSR पंजीकरण प्राप्त होने के बाद संस्था अब कॉर्पोरेट क्षेत्र के सहयोग से अपने अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित कर सकेगी।
फाउंडेशन ने इस अवसर पर भारत सरकार, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय एवं रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़, जयपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समाज, पर्यावरण एवं गौसेवा के क्षेत्र में पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी तथा CSR सहयोग के माध्यम से जनहित के अनेक नए प्रकल्प प्रारंभ किए जाएंगे।


