अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षक संघ (सियाराम) का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन; आदेश वापस नहीं लेने पर 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में होगी विशाल शिक्षक रैली

Apr 20, 2026 - 19:30
 0
अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षक संघ (सियाराम) का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन; आदेश वापस नहीं लेने पर 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में होगी विशाल शिक्षक रैली

भीलवाड़ा : (बृजेश शर्मा) राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम ) द्वारा शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में की गई मनमानी कटौती को लेकर चलाए जा रहे प्रान्त व्यापी आंदोलन के तहत जिला शाखा भीलवाड़ा के बैनर तले शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा और जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया ने बताया कि राजस्थान की भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना व्यावहारिक नहीं है, साथ ही स्थानीय और क्षेत्रीय आयोजनों में विद्यार्थियों की पूर्ण भागीदारी रहती है ऐसे में संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाशों में कटौती करना किसी भी दृष्टि तर्कसंगत नहीं है ।

 शिक्षा विभाग के इस निर्णय के विरोध में शिक्षकों में भारी असंतोष ही नहीं, बल्कि सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। शिविरा कैलेंडर में संशोधन कर अवकाशों की कटौती वापस लेने की मांग को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया ।
प्रदेश संगठन मंत्री लीलाधर तिवाड़ी ने बताया कि मांगें नहीं माने जाने पर 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में एक विशाल शिक्षक रैली का आयोजन किया जाएगा। ज्ञापन देने समय  प्रेमशंकर जोशी, भारती झा, शिवराज झंवर, राजीव पिल्लई, अनिल कुमार आसोपा, अजय कुमार जैन, सुमित कुमार मुरारी, ओमप्रकाश काबरा, परिधि सैनी, सुमनलता उपाध्याय, तारीफ हुसैन, उमा वैष्णव, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, ओमप्रकाश भांबी, मधु जैन, सत्यनारायण खटीक, सुनील डिडवानिया, संतोष जायसवाल, ओम प्रकाश सेन, लादूराम दाधीच, मोहसिन अली काजी, संजीव मेहता, रामावतार शर्मा, इंसाफ मोहम्मद समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................