शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दांजली दी गई नगरपालिका रैणी मे

Jan 31, 2024 - 00:24
 0
शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दांजली दी गई  नगरपालिका रैणी मे

नपा कर्मियो ने दो मिनट का मौन रखने के बाद गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला

रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना

अलवर की रैणी नगरपालिका मंडल कार्यालय मे मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर ईओ जगदीश खीचड के निर्देशन मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नपा कर्मचारीगणो द्वारा श्रद्धांजली दी गई और गांधीजी के देशहित बलिदान को याद किया गया तथा राष्ट्रपिता गांधीजी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला।
गांधीजी ने अहिंसा के बल पर हमारे देश को आजादी दिलाने मे बहुत ही ज्यादा सहयोग दिया था और अहिंसा के सिद्धांत पर कायम रहते हुए अंग्रेजो को भारत छोडने के लिए मजबूर कर दिया तथा गांधीजी ने देशहित मे अनेक आन्दोलन किए और अनेक बार आमरण अनशन की तथा अनेको बार जेल की हवा भी खानी पड़ी लेकिन फिर भी गांधीजी ने अहिंसा व सत्य का मार्ग नही छोड़ा।
इस दौरान नपा रैणी कार्यालय पर सुनील मीना , रविंद्र सैन (भोला) , निरन्जन मीना , महेश चन्द  , देवेन्द्र जागिंड  , योगेश शर्मा सहित अनेक स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................