डहरा में 28 अप्रैल से गूंजेगी जयगुरुदेव नाम की महिमा; तीन दिवसीय महा सत्संग का होगा आयोजन

Apr 24, 2026 - 18:36
 0
डहरा में 28 अप्रैल से गूंजेगी जयगुरुदेव नाम की महिमा; तीन दिवसीय महा सत्संग का होगा आयोजन

नदबई (भरतपुर/(विष्णु मित्तल) जयपुर-भरतपुर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम डहरा के समीप श्री जयगुरुदेव आश्रम पर आगामी 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक भव्य त्रिवसीय महा सत्संग का आयोजन किया जाएगा। श्री जयगुरुदेव महाराज भक्त मंडल एवं स्थानीय शिष्यों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

धार्मिक और सामाजिक चेतना का संगम:- जयगुरुदेव के सेवक मुरारी लाल ने बताया कि 28 अप्रैल से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में मथुरा एवं अन्य प्रमुख केंद्रों से आए विद्वान प्रवक्ता अपने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को निहाल करेंगे। सत्संग के दौरान धार्मिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, पारिवारिक मूल्यों, शाकाहार और देशभक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस समागम में जयपुर, मथुरा, भरतपुर, डीग, आगरा, ग्वालियर, धौलपुर, दौसा, अलवर और दिल्ली सहित विभिन्न जिलों के जयगुरुदेव बाबा के शिष्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

आयोजन समिति द्वारा हाईवे किनारे स्थित आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने और बैठक की व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 30 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भक्तों में भारी उत्साह है। जयगुरुदेव भक्त मंडल ने समस्त क्षेत्रवासियों को इस आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................