लक्ष्मणगढ़ में सफाई व्यवस्था ठप: वेतन और मानदेय वृद्धि को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर, कस्बे में लगे गंदगी के ढेर; बीमारियों का बढ़ा खतरा

Apr 24, 2026 - 18:39
 0
लक्ष्मणगढ़ में सफाई व्यवस्था ठप: वेतन और मानदेय वृद्धि को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर, कस्बे में लगे गंदगी के ढेर; बीमारियों का बढ़ा खतरा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका में ठेके पर कार्यरत सफाईकर्मीयो के मार्च माह का वेतन नहीं मिलने न्यूनतम वेतन वृद्धि को लेकर  कार्यरत सफाई कर्मियों ने दो दिनों से हड़ताल की हुई है। कस्बे में पिछले दो दिनों से सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।एवं कचरा पात्र भी भरे पड़े हैं।
कचरा संग्रहण नहीं होने के कारण कचरे पात्र भर गए। शहर के कई प्रमुख मार्गों बाजार मे कचरे के  ढेर लग गये है, इसके परिणामस्वरूप जगह-जगह कूड़े के ढेर, बंद नालियां और जलभराव जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो गई है। जिससे बीमारियों और हादसों का खतरा बढ़ गया है।

बंद हुई नालियों से कूड़े और गंदगी के ढेर के कारण मालाखेड़ा रोड उप मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास पिछले तीन माह से सड़क किनारे पानी से बदबू फैलरही है। 

मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। गंदगी और जलभराव से संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा बढ़ गया है।  कूड़े के ढेर सड़कों पर जमा हो जाने से सामान्य जनजीवन बाधित हो रहा है। आवारा पशुओं का झुंड कूड़े के ढेर के आसपास जमा हो जाते है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। कस्बे निवासियों का कहना है कि नगर पालिका को तुरंत नाली और सड़कों की सफाई के कार्य पर ध्यान देना ‌चाहिए।आगामी व्यवस्था में सुधार के लिए नगर पालिका प्रशासन की प्रभावी निगरानी की आवश्यकता है।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे का कहना है कि ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल की हुई है। यह मसला राज्य सरकार के अधीन है। फिर भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा वार्ता जारी है, शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। ‌

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................