विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्द्रपुरा में गूंजा हरित क्रांति का संदेश, मूलचंद सैनी को मिला ‘वृक्ष मित्र पुरस्कार’

Jun 5, 2026 - 19:50
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्द्रपुरा में गूंजा हरित क्रांति का संदेश, मूलचंद सैनी को मिला ‘वृक्ष मित्र पुरस्कार’

इन्द्रपुरा (उदयपुरवाटी/ सुमेरसिंह राव) विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के तत्वावधान में इन्द्रपुरा गांव में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वर्षों से उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान देने वाले समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी मूलचंद सैनी को संस्था की ओर से प्रतिष्ठित ‘वृक्ष मित्र पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया

संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं की टीम ने मूलचंद सैनी के आवास पहुंचकर उनका साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मूलचंद सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा वर्षों से लगाए और संरक्षित किए गए सैकड़ों वृक्ष आज पर्यावरण संरक्षण की जीवित मिसाल हैं, और उनका यह निस्वार्थ समर्पण समाज के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत है। सम्मान समारोह के पश्चात जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री एवं संस्था के पदाधिकारियों ने मूलचंद सैनी के कृषि फार्म हाउस पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया

  • गणपति मैरिज गार्डन में भी चला हरियाली अभियान:

कार्यक्रम के दूसरे चरण में गणपति मैरिज गार्डन के संचालक सांवरमल सैनी के सहयोग से गार्डन परिसर में गमलों एवं निर्धारित स्थलों पर सघन पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने कहा कि संस्था द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनाकर पर्यावरण संरक्षण की स्थायी विरासत तैयार करना है। वहीं संस्था के विधि सलाहकार एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर संस्था द्वारा चलाई जा रही यह मुहिम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वर्णिम इतिहास लिखेगी

इस अवसर पर वृक्ष मित्र मूलचंद सैनी, ब्लॉक महामंत्री सुभाष बागड़ी, सांवरमल सैनी, रामेश्वरलाल सैनी, अध्यापक राकेश सैनी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट ताराचंद सैनी नांगल, मीडिया प्रभारी सुनील तंवर, अध्यापक मोतीलाल सैनी, प्रहलाद सैनी जगदीशपुरा, रोहिताश्व सैनी, संस्था के महामंत्री रतनलाल सैनी, संगठन मंत्री बाघसिंह तोमर, सहकोषाध्यक्ष दीनदयाल सैनी, कैलाश खण्डोलिया (पीडब्ल्यूडी), मीडिया प्रभारी नरेश बगड़ सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु, प्रबुद्ध नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे और सभी ने प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................