तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर पुलिस का सख्त शिकंजा; डीग यातायात पुलिस की मई माह मे बड़ी कार्यवाही, काटे 5,128 चालान

Jun 6, 2026 - 14:40
Jun 6, 2026 - 15:07
 0
तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर पुलिस का सख्त शिकंजा; डीग यातायात पुलिस की मई माह मे बड़ी कार्यवाही, काटे 5,128 चालान

डीग (राजस्थान) जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. IPS के निर्देशन में डीग जिला यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मई माह में एक विशेष अभियान चलाया गया। दिनांक 01.05.2026 से 31.05.2026 तक पूरे महीने चले इस विशेष मुहिम के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए कुल 5,128 चालान काटे गए हैं।

कार्यवाही का विवरण - लापरवाह वाहन चालकों पर कसा शिकंजा 

यातायात शाखा डीग द्वारा महीने भर चली इस कार्यवाही के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में यातायात नियमों की पालना नही करने वाले चालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एमवी एक्ट (MV Act) के तहत कार्यवाही की गई, जो इस प्रकार है-

  • तेजगति से वाहन चलानाः 2465
  • बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलानाः 1902
  • बिना शीट बैल्ट के वाहन चलानाः 78
  • वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात करनाः 42
  • शराब पीकर वाहन चलानाः 71
  • राष्ट्रीय/राज्य राजमार्ग पर अवैध पार्किंगः 460
  • राष्ट्रीय/राज्य राजमार्ग पर रॉग साईड में वाहन चलानाः 01
  • क्षमता से अधिक सवारीः 98
  • वाहन मे काली फिल्मः 11
    कुल चालान: 5128

तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वालों पर रहा मुख्य फोकसः

इस अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्यवाही ओवर स्पीडिंग (तेज गति) और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई। पुलिस ने 2,465 वाहन चालकों को तेज गति से वाहन दौड़ाते हुए और 1,902 दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पकड़ा। हाईवे पर जाम और हादसों का सबब बनने वाली अवैध पार्किंग के खिलाफ भी 460 चालान कर सख्त संदेश दिया गया है। यातायात नियमों का पालन करना कानूनी मजबूरी नहीं, बल्कि आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। कृपया इन सुझावों पर अमल करें-

  • सुरक्षा कवच अपनाएं- दुपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई (ISI) मार्क वाला हेलमेट जरूर पहनें (चालक और पीछे बैठी सवारी दोनों के लिए)। चौपहिया वाहन में हमेशा सीट बेल्ट लगाएं।
  • गति सीमा का ध्यान रखें सड़कों पर निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) के अंदर ही वाहन चलाएं। तेज रफ्तार रोमांच नहीं, दुर्घटना लाती है।
  • नशे में वाहन न चलाएं- ड्रिंक एंड ड्राइव (Drink and Drive) खुद की और दूसरों की जान को खतरे में डालता है। नशा करने पर रिक्सा लें या किसी अन्य से गाड़ी चलवाएं।
  • मोबाइल फोन से दूरी वाहन चलाते समय फोन पर बात करना या मैसेज टाइप करना ध्यान भटकाता है। अगर बात करना जरूरी हो, तो गाड़ी को साइड में सुरक्षित रोककर बात करें।
  • ओवरटेकिंग के नियम हमेशा दाहिनी (Right) तरफ से ही ओवरटेक करें। मोड़, पुल या संकरी सड़कों पर ओवरटेक करने से बचें।
  • दूरी बनाए रखें आगे चल रहे वाहन से हमेशा एक सुरक्षित दूरी (Safe Distance) बनाकर रखें ताकि अचानक ब्रेक लगने पर टक्कर न हो।

डीग पुलिस का संदेशः इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाना और अनमोल जिंदगियों को बचाना है। शराब पीकर गाड़ी चलाना, स्टंट करना या मोबाइल का इस्तेमाल करना हादसों को खुला निमंत्रण है। भविष्य में भी यह अभियान और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

सुरक्षित सफर, सुखद जीवन!! यातायात नियमों का पालन करें, जिम्मेदार नागरिक बनें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................