पश्चिमी क्षितिज पर अनोखा नजारा:8-9 जून को आसमान में करीब आएंगे शुक्र और बृहस्पति, बिना दूरबीन दिखेगा महामिलन

Jun 8, 2026 - 00:33
 0
पश्चिमी क्षितिज पर अनोखा नजारा:8-9 जून को आसमान में करीब आएंगे शुक्र और बृहस्पति, बिना दूरबीन दिखेगा महामिलन

नई दिल्ली

खगोल प्रेमियों और आसमान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 8 और 9 जून की शाम बेहद खास होने जा रही है। सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी क्षितिज (Western Horizon) पर एक ऐसा दुर्लभ और अद्भुत नजारा दिखने वाला है, जिसे वैज्ञानिक 'कॉस्मिक किस' (Cosmic Kiss) का नाम दे रहे हैं। इस दौरान सौरमंडल के दो सबसे खूबसूरत ग्रह—शुक्र (Venus) और बृहस्पति (Jupiter)—एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे। सबसे खास बात यह है कि इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए आपको किसी महंगे टेलिस्कोप या दूरबीन की जरूरत नहीं होगी, इसे खुली आंखों से साफ देखा जा सकेगा।

11 से 15 जून के बीच बुध भी इस जोड़ी के साथ दिखाई देगा, जिससे पश्चिमी आकाश में ग्रहों की एक छोटी परेड बन जाएगी।

क्यों दिख रहे हैं ये इतने पास?

​जब हम पृथ्वी से आसमान की तरफ देखते हैं और दो ग्रह एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देते हैं, तो विज्ञान की भाषा में इसे 'ग्रह युति' (Conjunction) कहा जाता है। हालांकि, हकीकत में दोनों ग्रहों के बीच करोड़ों किलोमीटर की दूरी होती है, लेकिन 8-9 जून को पृथ्वी से देखने पर शुक्र और बृहस्पति के बीच महज 1.6 डिग्री की दूरी ही महसूस होगी।

आसमान में कैसे पहचानें ग्रहों को?

  • शुक्र (Venus): सूर्यास्त के ठीक बाद पश्चिमी आसमान में यह आपको सबसे चमकीली वस्तु के रूप में चमकता दिखाई देगा।
  • बृहस्पति (Jupiter): चमकीले शुक्र ग्रह के ठीक पास में ही आपको बृहस्पति ग्रह भी अपनी चमक बिखेरता नजर आएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................