जनरल स्टोर संचालकों पर जानलेवा हमला, दुकान बंद कर घर लौटते समय बदमाशों ने की मारपीट और लूट
अलवर (अनिल गुप्ता) जिले में बेखौफ बदमाशों द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। केरवा जाट चौराहा स्थित जनरल स्टोर पर काम करने वाले दो युवकों के साथ घर लौटते समय लाठी-सरियों से जानलेवा मारपीट की गई और उनसे 55 हजार रुपये लूट लिए गए।
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके बेटे तनीष और साढू के बेटे संजय जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। दिनांक 05 जून 2026 को रात के समय जब वे दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी भजीट और नंगला के बीच कुछ बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया।और जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट मे बताया की कदम कॉलोनी निवासी संजय पुत्र चेतरामऔर अकबरपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र सरदार यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के बेटों को जबरन रोका। बदमाशों ने उन पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में संजय के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, एक पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, और सिर पर भी गंभीर घाव हुए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन पर बंदूक से फायर करने की धमकी भी दी और उनसे 55 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला: घायल संजय को गंभीर हालत में अलवर के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से भारी आक्रोश है ।


