वंशिका गर्ग मौत मामला: महुवा में अग्रवाल समाज का फूटा गुस्सा, आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच हेतु उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Jun 8, 2026 - 17:07
 0
वंशिका गर्ग मौत मामला: महुवा में अग्रवाल समाज का फूटा गुस्सा, आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच हेतु उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महुवा (अवधेश अवस्थी)। जयपुर के प्रताप नगर में निवास करने वाली समाज की बेटी वंशिका गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर संपूर्ण अग्रवाल समाज में भारी रोष और गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में, जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान दौसा के युवा जिला अध्यक्ष रोहित गर्ग के नेतृत्व में समाज का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल महुवा के कार्यवाहक उपखंड अधिकारी (तहसीलदार) पृथ्वीराज मीणा से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से युवा जिला अध्यक्ष रोहित गर्ग ने प्रशासन से पुरजोर मांग की कि जयपुर के प्रताप नगर स्थित ए.आई.एस. रेजीडेंसी (AIS Residency) के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जाए। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े तमाम वैज्ञानिक व पुख्ता सबूत जल्द से जल्द इकट्ठा किए जाएं, ताकि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच हो सके और मुख्य आरोपी को अविलंब सलाखों के पीछे भेजा जा सके। अग्रवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि बेटी को न्याय मिलने में देरी हुई तो समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रबुद्धजन: इस संवेदनशीलता और आक्रोश के माहौल में ज्ञापन सौंपते वक्त महुवा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता, महामंत्री तारा चंद गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र गोयल, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयनका, महुवा युवा अध्यक्ष विजय सिंघल, महिला जिला महामंत्री श्रीमती रेनू गोयल, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, एडवोकेट सुमन अग्रवाल, अखिलेश चौधरी, गणपत मंगल, पवन गोयल सहित अग्रवाल समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक, मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एकजुट होकर न्याय की मांग बुलंद की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है