सचिन शर्मा ने संभाला महुवा थानाधिकारी का पदभार; बोले– "अपराध और नशे के विरुद्ध होगी जीरो टॉलरेंस की नीति"

Apr 24, 2026 - 20:29
 0
सचिन शर्मा ने संभाला महुवा थानाधिकारी का पदभार; बोले– "अपराध और नशे के विरुद्ध होगी जीरो टॉलरेंस की नीति"

महुवा (अवधेश अवस्थी) जयपुर पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के दिशा-निर्देशों की पालना में दौसा पुलिस अधीक्षक सागर राणा द्वारा जारी आदेश के बाद, सचिन शर्मा को महुवा थाने की कमान सौंपी गई है। सचिन शर्मा ने शुक्रवार को निवर्तमान थानाधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा के स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पदभार संभालने के उपरांत नवनियुक्त थानाधिकारी सचिन शर्मा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम की जाएगी।

थानाधिकारी ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि: "क्षेत्र में अवैध नशा बेचने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन को सुरक्षा का वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है।"

उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज और जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की है। सचिन शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद थाने के रिकॉर्ड का निरीक्षण किया और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................