लायंस क्लब महुवा सिटी की नई कार्यकारिणी गठित, विकास बोहरा बने अध्यक्ष

Jul 4, 2026 - 16:31
 0
लायंस क्लब महुवा सिटी की नई कार्यकारिणी गठित, विकास बोहरा बने अध्यक्ष

महुवा (अवधेश अवस्थी)। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब महुवा सिटी के वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। पिछले दिनों आयोजित क्लब की साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में लायन विकास बोहरा को अध्यक्ष, लायन डॉ. रविकांत अग्रवाल को सचिव तथा लायन एडवोकेट अमित खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे टीम भावना के साथ काम करेंगे। आगामी सत्र में सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसके बाद सेवा गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित साधारण सभा की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष लायन आकाश खंडेलवाल, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन डॉ. राकेश अवस्थी, लायन दीनदयाल ताम्बी, लायन दिनेश खंडेलवाल, लायन डॉ. पंकज गुप्ता, लायन लोकेश मिश्रा, लायन महेश गोयल, लायन राम बंसल, लायन योगेंद्र गोयल और लायन एडवोकेट अब्दुल हई खान सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्लब सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है