अपराधियों में खौफ, आमजन में विश्वास!: सेवर में पुलिस का रूट मार्च; व्यापारियों व महिलाओं से संवाद कर ली फीडबैक

Jul 24, 2026 - 20:22
 0
अपराधियों में खौफ, आमजन में विश्वास!: सेवर में पुलिस का रूट मार्च; व्यापारियों व महिलाओं से संवाद कर ली फीडबैक

आईपीएस आशिमा वासवानी के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ते और RAC के जवानों ने सेवर फोर्ट से मुख्य बाजार तक निकाला पैदल मार्च

भरतपुर(कोश्लेंद्र दत्तात्रेय)। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने शुक्रवार को सेवर कस्बे और मुख्य बाजार में व्यापक पैदल मार्च (फुट पेट्रोलिंग) निकाला। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (IPS) के निर्देशन में आयोजित इस मार्च के जरिए पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और आमजन से सीधा संवाद किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में निकला मार्च

पैदल मार्च का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी (IPS प्रोबेशनर), ग्रामीण वृत्ताधिकारी कन्हैया लाल (RPS) तथा साइबर वृत्ताधिकारी पुरुषोत्तम (RPS) ने किया। फ्लैग मार्च में सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा, चिकसाना थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मीना, उद्योगनगर थाना प्रभारी राजेश कसाना, 7वीं बटालियन आरएसी के जवान, क्यूआरटी टीम, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, निर्भया स्क्वॉड और पुलिस लाइन का भारी जाब्ता तैनात रहा।

मुख्य मार्गों से गुजरा पुलिस का कारवां

पुलिस का यह पैदल मार्च सेवर फोर्ट से शुरू होकर मुख्य बाजार, पंचायत समिति चौराहा, उच्चैन चौराहा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग से गुजरते हुए वापस मुख्य बाजार पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च के दौरान पुलिस बल ने पूरे मार्ग में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।

व्यापारियों और महिलाओं से किया संवाद

फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार में दुकानदारों, व्यापारियों, महिलाओं और राहगीरों से रुक-रुक कर बातचीत की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। अधिकारियों ने आमजन को आश्वस्त किया कि जिला पुलिस उनकी सुरक्षा और मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है।

सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी ने बताया कि एसपी राजेश कुमार मीना के निर्देशों के तहत जिलेभर में नियमित गश्त, सघन नाकाबंदी, मार्च पास्ट और अपराधियों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ बना रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................