जनगणना में तथ्य छिपाना दंडनीय अपराध, सटीक एवं त्रुटि रहित जनगणना के लिए अधिकारी सक्रियता से कार्य करें-जिला कलक्टर

Apr 30, 2026 - 20:46
 0
जनगणना में तथ्य छिपाना दंडनीय अपराध, सटीक एवं त्रुटि रहित जनगणना के लिए अधिकारी सक्रियता से कार्य करें-जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जनगणना 2027 के तहत जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में जिले के सभी उपखंड अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया।
जिला कलक्टर ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना-2027 एक पवित्र एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक अधिकारी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी शंकाओं का समाधान करें और फील्ड कार्य के लिए शॉर्ट नोट्स तैयार करें, जिससे कार्य सुगमता से किया जा सके।

उन्होंने जनगणना को राष्ट्र का सामाजिक दस्तावेज बताते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार, लिंग अनुपात एवं जातिगत आंकड़ों के आधार पर ही प्रभावी नीतियों एवं योजनाओं का निर्माण संभव होता है। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र के भावी विकास का आधार है। इसके माध्यम से विकास योजनाओं का निर्माण, संसाधनों का उचित वितरण तथा देश की विकास दिशा तय की जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा सभी सूचनाएं गोपनीय रखते हुए सटीक जानकारी एकत्रित की जाए। उन्होंने बताया कि जनगणना के समय नागरिकों द्वारा कोई भी तथ्य छिपाना दंडनीय अपराध की श्रेणी में है ऐसे में सभी तथ्यों को प्रगणंक पादर्शिता से एकत्रित करें। 
उन्होंने कहा कि प्रभारी अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक में प्रगणकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना में निर्धारित बेंचमार्क के अनुसार कार्य पूर्ण करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन सुपरवाइजर को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। प्रथम चरण में मोबाइल ऐप के माध्यम से आवास, सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक आंकड़े संकलित किए जाएंगे। वहीं 1 मई से 15 मई तक आमजन स्व-गणना पोर्टल ेमण्बमदेनेण्हवअण्पद पर जाकर अपनी एवं परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि स्व-गणना अभियान के तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण में जनगणना की तैयारियों एवं प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनगणना अधिकारी शहर एवं आयुक्त नगर निगम श्रवण कुमार विश्नोई ने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी त्रुटि रहित डाटा एकत्रित करते हुए जनगणना के सभी दायित्वों को समयबद्ध पूरा करें। 
संभाग कॉर्डिनेटर एवं मास्टर ट्रेनर विशाल गर्ग ने पीपीटी के माध्यम से मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनगणना के उद्देश्य, प्रक्रिया, डेटा गोपनीयता, एचएलओ ऐप के उपयोग एवं अनुसूचियों के संचालन की जानकारी देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित समयावधि में सटीक, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से जनगणना कार्य पूर्ण करना है। उपजिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक सांख्यिकी रामेश्वर महावर ने जनगणना में तिथिवार कार्यों की जानकारी दी।  
प्रशिक्षण में उपखण्ड अधिकारी वैर गंगाधर मीणा, रूपवास विष्णु बंसल, उच्चैन सुरेश हरसोलिया, भरतपुर भारती गुप्ता सहित जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................