राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास में निकला सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

Jul 24, 2026 - 20:25
 0
राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास में निकला सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

अलवर के राजगढ़ में बालिका छात्रावास परिसर में दिखा सांप, दहशत के बीच जुगनू रेस्क्यू टीम ने लवकुश वाटिका में छोड़ा

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता । कस्बे की हरिजन बस्ती सड़क मार्ग पर स्थित राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास परिसर में शुक्रवार को अचानक एक सांप दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। छात्रावास में रह रही बालिकाओं द्वारा परिसर में सांप देखने के बाद छात्राओं में दहशत फैल गई और वे इधर-उधर भागने लगीं।

सांप निकलने की सूचना तुरंत जुगनू रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और छात्रावास परिसर में विचरण कर रहे सांप को बेहद सावधानीपूर्वक सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने सांप को झरना सड़क मार्ग स्थित लवकुश वाटिका के प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया।

सांप विषमुक्त, घबराने की जरूरत नहीं

रेस्क्यू करने के बाद जुगनू ने भयभीत छात्राओं और छात्रावास स्टाफ को समझाया कि यह सांप जहरीला (विषमुक्त) नहीं होता है। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि हर सांप जहरीला नहीं होता, इसलिए डरने या उसे नुकसान पहुंचाने की बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देनी चाहिए। रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद छात्रावास प्रशासन और बालिकाओं ने राहत की सांस ली।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................