पेपर लीक और घोटालों पर फूटा गुस्सा: राजसमंद के युवाओं ने बुलंद की आवाज; बोले— 'शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, वरना होगा उग्र जनआंदोलन

Jul 24, 2026 - 20:30
 0
पेपर लीक और घोटालों पर फूटा गुस्सा: राजसमंद के युवाओं ने बुलंद की आवाज; बोले— 'शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, वरना होगा उग्र जनआंदोलन

देश की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर एकजुट हुए युवा और संगठन; BAP और AAP के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

राजसमंद/ पप्पू लाल कीर । देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही धांधलियों, पेपर लीक की घटनाओं और शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों को लेकर राजसमंद में युवाओं और विभिन्न संगठनों का आक्रोश देखने को मिला। जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति महोदया के नाम राजसमंद जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से देश की शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापक सुधारों की मांग की गई। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की निष्पक्ष समीक्षा करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके इस्तीफे व कड़े प्रशासनिक कदम उठाने की मांग उठाई गई।

निष्पक्ष समीक्षा और समयबद्ध निर्णय की जरूरत

ज्ञापन में कहा गया कि बार-बार होने वाले विवादों के कारण देश के युवाओं और अभिभावकों में निराशा तथा असंतोष का माहौल है। एडवोकेट रोशन लाल सोनगरा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली पाने का संवैधानिक अधिकार है। यह केवल छात्रों का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का मुद्दा है, जिस पर केंद्र सरकार को तुरंत ठोस निर्णय लेना चाहिए।

इस्तीफा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल विराट भील ने दो टूक कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं और परीक्षा प्रणाली को दुरुस्त नहीं किया जाता, तो राजसमंद जिले में लोकतांत्रिक तरीके से एक व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

छात्र संगठनों से एकजुट होने का आह्वान

सेठ रंगलाल कोठारी (SRK) राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी पप्पू लाल कीर ने सभी छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों से दलीय प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर युवाओं के हक की इस लड़ाई में एकजुट होने की अपील की।

इस दौरान राजेश कुमार भील, किशन लाल भील, अंबालाल भील, जिला घुमंतू संयोजक मीठालाल बागरिया, नरेंद्र यादव, पवन रानी, सवीना सहित बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और युवाओं के इस लोकतांत्रिक संघर्ष को पूरा समर्थन देने का संकल्प जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................