हत्या के प्रयास करने वाला ईनामी आरोपी गिरफ्तार
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास में एक साल से फरार दो हजार रुपये के एक ईनामी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 27 सितम्बर 2024 में परिवादी ने मामला दर्ज करवाया की उसके पिताजी घर के पीछे स्थित खेतो में काम कर रहे थे। तभी आरोपी एक राय होकर अपने हाथों में टांच्या, फावड़ा, रोड, सरिया आदि लेकर आये और गाली-गलौच व पत्थरबाजी करने लगे। जिन्होंने मारने के ईरादे से टांच्या से सिर पर प्रहार किया। जिससे उसके पिताजी के दायां कंधा व हाथ एवं बाएं हाथ की अंगुली कट गई। आरोपियो ने एक राय होकर उसके पिताजी को जान से मारने के ईरादे से कई बार हमले किये। इस पर मामला दर्ज टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने आसूचना संकलित कर गोपनीय जानकारी प्राप्त कर घटना को अंजाम देने वाले एक वर्ष से फरार दो हजार रुपये के ईनामी ग्राम सुरेर निवासी कप्तान सिंह पुत्र नरपत सिंह मीणा को गिरफ्तार किया।