गाड़ी में अफीम लेकर घूम रहे 4 तस्कर गिरफ्तार,गियर बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी अफीम

Jul 25, 2026 - 15:35
 0
गाड़ी में अफीम लेकर घूम रहे 4 तस्कर गिरफ्तार,गियर बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी अफीम

सीकर सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 202 ग्राम अवैध अफीम के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों की बलेनो कार को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

नाकाबंदी के दौरान चकमा देने की कोशिश में धरे गए आरोपी सदर थाना SHO पवन कुमार चौबे ने जानकारी दी कि पुलिस टीम ने सांवली मेडिकल कॉलेज के सामने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान लोसल की तरफ से एक बलेनो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को सामने देखकर चालकों ने हड़बड़ी में गाड़ी को वापस मोड़ने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत घेरकर रोक लिया।

गियर बॉक्स के पास छिपा रखी थी अफीम कार में चार लड़के सवार थे, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने वाहन की पूरी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के गियर बॉक्स के पास एक प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखी गई 202 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

झुंझुनूं के रहने वाले हैं सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (26) पुत्र अर्जुन लाल, प्रदीप सैनी (24) पुत्र मनोहरलाल, मुकेश कुमार जांगिड़ (21) और रविंद्र कुमार (27) पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, और ये सभी आरोपी पड़ोसी जिले झुंझुनूं के रहने वाले हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच लोसल थानाधिकारी संगीता मीणा को सौंपी गई है। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि ये लोग खुद सेवन के लिए अफीम लाए थे या किसी बड़े नेटवर्क के जरिए इसकी तस्करी करने वाले थे। मुख्य तस्कर की सुरागकशी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................