14 महीने बाद जमीन में गढ़ा मिला शव, रीट पेपर में पास करवाने के लिए दिए थे पैसे, वापस मांगने पर किया मर्डर

Jul 25, 2026 - 15:45
 0
14 महीने बाद जमीन में गढ़ा मिला शव, रीट पेपर में पास करवाने के लिए दिए थे पैसे, वापस मांगने पर किया मर्डर

भरतपुर (कौशलेंन्द्र दत्तात्रेय) वैर इलाके से 14 महीने पहले गायब हुए व्यक्ति की हत्या का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया। रीट परीक्षा में पास करवाने के लिए प्रहलाद ने धर्मेंद्र को 5 लाख रुपये दिए थे। जब धर्मेंद्र प्रहलाद की पत्नी को पास नहीं करवाया तो, प्रहलाद ने धर्मेंद्र से पैसे वापस मांगे। जिसके बाद धर्मेंद्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रहलाद की हत्या कर दी।

  • मार्च 2025 में हुआ था अपहरण का मुकदमा दर्ज........

पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि मार्च 2025 की घटना है। वैर थाने पर प्रहलाद बैरवा के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिले की कई टीमों एक मामले पर काफी काम किया। परिवादी पक्ष कई बार पुलिस के अधिकारियों से मिले। परिवादी पक्ष ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किए।

  • गला दबाकर की थी प्रहलाद की हत्या.........

गिरफ्तार आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि 26 मार्च 2025 को आरोपी प्रहलाद को वैर से धौलपुर की तरफ लेकर गए। वहां पर आरोपियों ने गला दबाकर प्रहलाद की हत्या कर दी और, शव को जंगल में गाढ़ दिया। कल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जमीन में गढ़े शव के अवशेष मिले आरोपियों के नाम धर्मेंद्र धाकड़ और दूसरा आरोपी विनोद मीणा है। दोनों ने ही प्रहलाद की हत्या की थी। आरोपियों की निशानदेही पर शव के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी धर्मेंद्र ने प्रहलाद से पेपर में पास करवाने के नाम पर पैसे लिए थे। धर्मेंद्र प्रहलाद को पैसे वापस नहीं दे रहा था

  • पॉलीग्राफी टेस्ट से हुआ खुलासा.......

प्रहलाद बार-बार धर्मेंद्र से पैसों को लेकर तगादा कर रहा था। इसलिए धर्मेंद्र ने विनोद के साथ मिलकर प्रहलाद की हत्या कर दी। आरोपियों के पोलीग्राफी टेस्ट किए गए। काफी टीमों ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ कि तब जाकर यह हत्याकांड का खुलासा हुआ।

  • रीट पेपर में पास करवाने के लिए दिए थे पैसे......

प्रहलाद की पत्नी पूनम बैरवा निवासी हरिहर गांव थाना वैर ने बताया कि उसने साल 2021 में रीट पेपर की तैयारी की थी। धर्मेंद्र ने प्रहलाद से कहा था कि वह पूनम को रीट पेपर में पास करवा देगा। इसके लिए 5 लाख रुपये लगेंगे। प्रहलाद ने धर्मेंद्र को पैसे दे दिए।

  • वैर से किया था प्रहलाद का अपहरण......

धर्मेंद्र ने पूनम को रीट परीक्षा में पास नहीं करवाया। जिसके बाद प्रहलाद धर्मेंद्र से पैसे वापस देने का तकादा कर रहा था। धर्मेंद्र प्रहलाद को पैसे वापस नहीं दे रहा था। 26 मार्च 2025 को धर्मेंद्र ने प्रहलाद का अपहरण किया कर उसे अपने साथ ले गया। 27 मार्च को पूनम ने प्रहलाद के अपहरण का मुकदमा वैर थाने में दर्ज करवाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................