शहर में कई जगह लग रहे कचरे के ढेर,सफाई पर हर साल पांच करोड़ खर्च, फिर भी गंदगी से अटे नाले
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
शहर की सफाई का जिम्मा नगर परिषद का है जो वर्ष में लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च सफाई के नाम पर करती है। लेकिन शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। यहां सीवरेज लाइन नहीं होने से बरसात व नालियों का पानी सड़क पर फैल जाता है।
35 वार्डों की व्यवस्था राम भरोसे
खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में 35 वार्डो के करीब 63 हजार लोगों की सफाई व्यवस्था मात्र 29 स्थाई कर्मचारियों के भरोसे है। वहीं सफाई के लिए परिषद ने चार जोन बनाए हुए है। जिसमें पुरानी आबादी में 29 स्थायी कर्मचारियों को लगाया है। जिनका वार्षिक वेतन करीब दो करोड़ छियासी ठेका से सफाई कराई जाती है। लाख रुपए है। बाकि तीन जोनों में - जिनका प्रत्येक का एक एक करोड़ का ठेका छोड़ा जाता है। इन तीनों जोनो । में एक सो तीस कर्मचारी की नियुक्ति होनी चाहिए लेकिन कर्मचारियों की नियुक्ति ठेकेदारो के भरोसे चलती है।
पांच ट्रैक्टर व 14 ऑटो टिपर लगे सफाई में
नगर परिषद के पास सफाई के संसाधनों के रूप में कचरा परिवहन के लिए पांच ट्रैक्टर, 14 ऑटो टिपर तीन कचरा भरने के लोडर सहित एक मृत पशुओं को उठाने के लिए क्रेन गाड़ी मौजूद है। इतने संसाधन होने के बाद भी शहर में जगह जगह गंदगी के ढेर की शिकायत आती रहती है। वहीं शहर में सभी बड़े नालों की सफाई का ठेका मानसून - पूर्व अलग से छोड़ने के बाद भी बड़े नाले गंदगी से लबालब भरे हुए है।