कठूमर में देवशयनी एकादशी पर निकली बाबा खाटूश्याम की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Jul 26, 2026 - 17:33
 0
कठूमर में देवशयनी एकादशी पर निकली बाबा खाटूश्याम की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

कठूमर (दिनेश लेखी) देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर कस्बे में शनिवार को बाबा खाटूश्याम जी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु "हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे" के जयघोष करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों की ओर से जलपान और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ गणेश मंदिर से विधायक रमेश खींची एवं अन्य अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्त नाचते-गाते बाबा श्याम के भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इससे पूर्व मसारी रोड स्थित बाबा खाटूश्याम मंदिर में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सायंकाल भव्य महाआरती के बाद रात्रि में विशाल भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रखा।
कार्यक्रम संयोजक गुल्लू दुरेजा ने बताया कि देवशयनी एकादशी के अवसर पर आयोजित सभी धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कठूमर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन एवं शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला तथा सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................