बाल विवाह रोकथाम के लिए सामुहिक प्रयास जरुरी - अनन्त भंडारी

Feb 12, 2026 - 01:34
 0
बाल विवाह रोकथाम के लिए सामुहिक प्रयास जरुरी - अनन्त भंडारी

अलवर (कमलेश जैन)

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को बल देने के लिए अलवर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिव शिक्षा समिति रानोली के सयुंक्त तत्वाधान मे जिला स्तरीय कार्यशाला को आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत जिला न्यायाधिश अन्नत भंडारी ने दीप प्रजव्लन कर की। माननीय न्यायाधिश ने बाल विवाह रोकथाम एवं जागरुकता को लकर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी आशा गाइडलाइन का महत्व बताते हुए बाल विवाह रोकथाम मे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। परियोजना अधिकारी प्रियंका सिहं ने कार्यक्रम के बारे मे बताते हुए कहा की यह कार्यशाला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की भुमिका एवं कार्यजिम्मेदारियों को स्पष्ट करने एवं बाल विवाह पर  जिला कार्ययोजना निर्माण करने की बात कही।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव मोहन लाल सैनी ने बाल विवाह जागरुकता एवं रोकथाम को लेकर आशा गाइडलाइन के तहत सभी विभागों की जिम्मेदारियाॅ एवं भुमिका बताते हुए अलवर मे बाल विवाह रोकथाम पर प्रभावी कार्यवाही करने की बात कहीं। पुलिस उपाधिक्षक इन्दु लोदी ने पुलिस विभाग द्वारा बाल विवाह पर मिलने वाली सूचनाओं पर कार्यवही करने एवं बाल विवाह को संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध होने की बात कही। शिव शिक्षा समिति से कार्यक्रम प्रबंधक सीताराम शर्मा ने कवच परियोजना की जानकारी देते हुए बताया की परियोजना के तहत माॅडल जिला बाल संरक्षण इकाई की स्थापना करने, परिवार एवं समुदाय आधारित सुरक्षा चक्र तैयार करते हुए मजबूत डेटा प्रणाली विकसीत करने की बात कही। सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई रविकांत ने बाल विवाह रोकथाम पर सेवा प्रद्वाताओं से अपेक्षित सहयोग की बात कही एवं पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति से जिला बाल संरक्षण इकाई तक बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने एवं सक्रिय करने की बात कही। राज्य स्तरीय सन्दर्भ व्यक्ति धीरज कुमार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारीयों की भुमिका एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधान, पाॅक्सों से बाल विवाह अधिनियम का जुडाव, भारतीय न्याय संहिता से जोडते हुए कार्यवाही करने की बात कही।

 सहायक निदेशक महिला अधिकारिता ऋषिराज सिगंल ने सखी वन स्टाॅप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के माध्यम से बाल विवाह पर कार्यवाही की बात कही। मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शदाता प्रणाली महेश कुमार गोठवाल ने बाल विवाह पर कार्यवाही हेतु विधिक प्रावधान एवं प्रक्रिया बताते हुए अपने अनुभव साझा किया। कार्यशाला के अन्त मे खुले सत्र मे सभी सहभागियों ने अपने अनुभव साझा किये। संस्था सचिव डाॅ. शिवजी राम यादव ने चाइल्ड चैम्पीयन तैयार करने, बाल विवाह रोकथाम वाली बालिकाओं को सम्मानित करने एवं जिला स्तर पर बच्चों से जुूडे आकंडों का सग्रहण करने की बात करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यशाला मे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों सहित सभी विभागों से 150 सहभागियों ने भाग लिया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................