इजराइल में नौकरी के नाम पर 13.25 लाख की ठगी:पीड़ित से पुलिस बोली- तुम उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, एक रुपया भी नहीं मिलेगा

जयपुर के 'दादी का फाटक' इलाके की रहने वाली विनोद कंवर ने कोर्ट इस्तगासे (याचिका) के जरिए तीन एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता विनोद कंवर ने पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने उनसे साफ कह दिया था, तुम उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती और एक रुपया भी वापस नहीं मिलेगा। शिकायत के अनुसार, चंदपुरा निवासी निवास सैनी ने विनोद कंवर के पति उम्मेद सिंह को झांसा दिया था कि वह उनके सालों और रिश्तेदारों को विदेश में अच्छे वेतन पर नौकरी लगवा सकता है। जब उम्मेद सिंह ने अपने सालों को भेजने की बात कही, तो निवास ने अपने दोस्त भंवरलाल का नाम बताया और कहा कि भंवरलाल लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद आरोपियों (नरेश कुमार, भंवरलाल और निवास सैनी) ने उम्मेद के दो सालों- जितेंद्र सिंह व नंदू सिंह और एक अन्य व्यक्ति महेंद्र सैनी को इजराइल भेजने का झांसा दिया। उन्होंने बताया कि बसंत विहार में उनका ऑफिस है, जहां से वे विदेश भेजने का काम करते हैं। एग्रीमेंट कराया, फिर हड़प लिए पैसे पीड़ित पक्ष ने तीनों को इजराइल भेजने के नाम पर आरोपियों को कुल 13.25 लाख रुपए दे दिए। पैसे लेने के बाद कोर्ट में एक एग्रीमेंट भी तैयार करवाया गया, जिस पर आरोपी नरेश कुमार और संदीप कुमार के हस्ताक्षर (सिग्नेचर) थे। पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी आरोप है कि 13.25 लाख रुपए हड़पने के बाद भी एजेंटों ने तीनों को विदेश नहीं भेजा। जब पीड़ित पक्ष ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वे पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने गए, तो पुलिस ने भी उनकी मदद करने के बजाय राजीनामा (समझौता) करने का दबाव बनाया। पुलिसकर्मियों ने कहा- 'तुम उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती और एक रुपया भी वापस नहीं मिलेगा।' फिलहाल, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 27, 2026 - 18:04
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................