महुवा में दीपावली से पहले नगर पालिकाप्रशासन की सख्त कार्रवाई की चेतावनी, तीन दिन में अतिक्रमण हटाने को लेकर की दुकान दुकान जाकर समझाइए
महुवा, (अवधेश अवस्थी) आगामी दीपावली के त्यौहार को देखते हुए कस्बे में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका कार्यालय में गुरुवार को पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल की अध्यक्षता में व्यापार संघ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण और साफ-सफाई को लेकर गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों के आगे दो फीट से अधिक अस्थाईअतिक्रमण न करें तथा सभी अतिक्रमणकारियों को तीन दिन के भीतर स्वतः अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। तय समय सीमा के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा इस बाबत सब सहमति से निर्णय लिया गया।
इस दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कस्बे में नियमित साफ-सफाई न होने, जगह-जगह गंदगी के ढेर और आवारा मवेशियों के कचरे में मुंह मारने से आम जनता को हो रही परेशानी पर गहरी चिंता जताई जिस पर पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। साथ ही, रोड़ों के किनारेसब्जी मंडी में सड़क पर ठेले लगाने का कड़ा विरोध करते हुए सभी ठेला चालकों को अपने निश्चित स्थान नगर पालिका द्वारा निश्चित किए गए पाइपों के पीछे ही ठेले लगाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के तुरंत बाद पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल, थाना प्रभारी महेंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर सफाई निरीक्षक राम लखन गुर्जर अतिक्रमण हटाओ प्रभारी अरुण सिंह राजपूतऔर व्यापार संघ के पदाधिकारी महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी, परचूनी व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत शर्मा व्यापार मंडल कपड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश बंसल सब्जी मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष खेमा सैनी पार्षद खेमचंद केवड़िया नेमीचंद खेडली वाले,सहित व्यापारीअन्य वरिष्ठ नागरिक मुख्य बाजार में दुकानदारों ठेले लगाने वालोको समझाइए करने दुकान दुकान पर पहुंचे और दुकानदारों को मौके पर जाकर तीन दिन के भीतर स्वेच्छा से यातायात को सुचारू रूप से रखने के लिए अपने अपने अस्थाईअतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। इस दौरान अधिकारियों ने दीपावली के त्यौहार को लेकर कस्बे में विशेष और बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करवाने का आश्वासन भी दिया, जिसमें अनेक गणमान्य लोग व व्यापारी मौजूद रहे।

