अमित जांगिड़ बने बजरंग दल के नगर संयोजक, 12 नवंबर को लगेगा रक्तदान शिविर

Oct 22, 2026 - 18:42
 0
अमित जांगिड़ बने बजरंग दल के नगर संयोजक, 12 नवंबर को लगेगा रक्तदान शिविर

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी स्थित मोदी भवन संघ कार्यालय में गुरुवार को बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह शेखावत ने की।

​बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा के बाद तहसील संयोजक रणसिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें अमित जांगिड़ को नगर संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान बृजलाल शर्मा, गिरधारी लाल राठी और महेंद्र सैनी भी मंच पर मौजूद रहे।

​बैठक में आगामी आयोजनों की रूपरेखा तैयार करते हुए 10 नवंबर को आरएसएस के पथ संचलन तथा 12 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों पर विमर्श किया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गईं, जिसके तहत प्रदीप सैनी को शिविर संयोजक मनोनीत किया गया।

​इस अवसर पर पूर्व संयोजक अशोक बाबा, लालचंद सैनी, रामकृष्ण, मनीष कुमावत, आलोक सैनी, हिमांशु कुमावत, प्रियांशु स्वामी, सुनील सैनी, राहुल कुमार योगी, अनुराग योगी, राजवीर सैनी, महेश कुमार सैनी, सुभाष सिंगोदिया, शुभम जांगिड़ और गजेंद्र गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है