सरस्वती कॉलोनी, आकाशवाणी क्षेत्र में रजिस्ट्री व नामांतरण पर लगी रोक से जनता परेशान, रोक हटाने की मांग
कोटा (राजस्थान) कोटा उत्तर विधान सभा के वार्ड संख्या 71, सरस्वती कॉलोनी, आकाशवाणी क्षेत्र, में प्रशासन द्वारा भूखंडों की सेल परमिशन, रजिस्ट्री, पट्टा व नामांतरण जैसे कार्यों पर विगत कई महीनों से रोक लगा दी गई है। इस रोक के कारण क्षेत्र के सैकड़ों परिवार मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
भाजपा नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया कि कई लोगों ने मकान निर्माण हेतु बैंक से ऋण ले रखा है, लेकिन रजिस्ट्री न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कई बुजुर्ग अपनी संपत्ति बेचकर अपना इलाज कराना चाहते हैं, तथा अनेक परिवार अपनी बेटियों के विवाह हेतु भूमि या मकान का विक्रय करना चाहते हैं। परन्तु रजिस्ट्री व नामांतरण बंद होने से कोई भी कार्य संभव नहीं हो पा रहा है।
अनिल शर्मा के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने लोकसभा अध्यक्ष जी से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि रोक नहीं हटाई गई तो आमजन की परेशानी और बढ़ेगी


