धरपकड़ अभियान में बड़ी कार्यवाही:अलग अलग मामलों में पुलिस ने 34 लोगों को किया गिरफ्तार

May 15, 2023 - 20:29
 0
धरपकड़ अभियान में बड़ी कार्यवाही:अलग अलग मामलों में पुलिस ने 34 लोगों को किया गिरफ्तार

नारायणपुर,अलवर (भारत कुमार शर्मा)


नारायणपुर मे स्थानीय पुलिस ने प्रदेश में  पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान में बड़ी कार्यवाही करते हुए विभिन्न मामलों में 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। नारायणपर पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ करते हुए कुल 34 व्यक्तियों  की गिरफ़्तारी की गई। जिनमें स्कॉर्पियो वाहन सहित शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर  5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। शराब पीकर उत्पात मचाने पर 5 जनों को गिरफ्तार किया। चोरी लूट डकैती में चालनशुदा 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया तथा अलग अलग मामलों में 17 जनों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। नारायणपुर पुलिस अपराध के खिलाफ त्वरित कार्यवाही के लिए सतर्क, सजग रहती है । इससे आमजन में विश्वास कायम होता है और अपराधियों में भय रहता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................