नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर 18 को

Apr 17, 2023 - 19:59
Apr 17, 2023 - 20:04
 0
नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर 18 को

मकराना (मोहम्मद शहजाद)

भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान विधानसभा में  नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन को पार्टी द्वारा मानव सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मकराना शहर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह पंवार गुणावती ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर बालाजी कॉलोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानव सेवा में समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन 18 अप्रेल को होगा।

जिसके पोस्टर पोस्टर का विमोचन भाजपा कार्यालय बोरावड़ में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिन्ट, प्रदेश मंत्री व नागौर प्रभारी अशोक सैनी, महिला जिलाध्यक्ष रजनी गावड़िया, महेंद्र रांदड उपस्थित रही। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................