पहाड़ी उपखण्ड में उड़ रही एनजीटी के आदेशो की धज्जियॉ: चोरी से संचालित है क्रेशर

Nov 3, 2022 - 23:52
 0
पहाड़ी उपखण्ड में उड़ रही एनजीटी के आदेशो की धज्जियॉ: चोरी से संचालित है क्रेशर

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान) राष्ट्रीय राजधानी की एन.जी.टी आयोग के आदेशो के  बाद पहाड़ी उपखण्ड के क्रशर जॉन मे देर रात्रि चोरी छुपे रसूखदारो के दम पर क्रशरे संचालित है।इन क्रशरो को संचालन मे विधुत विभाग एंव स्थानिय प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र  एंव निकटवर्ती क्षेत्रो में वायु गुणवक्ता के रूझानो के अनुसार आगामी दिनो में क्षेत्र की परिवेशीय वायु गुणवक्ता मे गिरावट एंव दिल्ली का वायु गुणवक्ता सूंचकांक के सर्वर 401 से 450 तक पहुचना अपेक्षित बताते हुए  प्रबंधन आयोग दिल्ली ने 29 अक्टूबर 2022 को आदेश जारी कर दिऐ थे। जिसकी पालन मे भरतपुर के क्षेत्रिय कार्यलय ने आम सूचना जारी कर दी थी। उसके बाद पहाडी उपखण्ड क्षेत्र मे चोरी छुपे रात्रि मे रसूखदारो की क्रशरें संचालित है।प्रशासन जानते हुए अनजान बना हुआ हेै।बताया गया विधुत विभाग रात्रि मे तीनो फेस की विधुत सप्लाई कर रहा है। वही स्थानिय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
वही सडक मार्ग पर खनन सामग्री से भरे ऑवरलोडिग डम्फर धूल उडाते निकल रहे है। सम्बधित विभागो एवं संस्थानो द्वारा प्रदूषण रोकने के लिए पानी का छिडकाव साफ सफाई की व्यवस्था नही कराई गई है।रात्रि मे क्रशर पर धुल के गुब्बारे उडते दिखाई दे रहे है। क्रशर पर पांबदी के बाद लोडिग अनलोडिग का कार्य, पहाडो में व्लास्टिंग के लिए ड्रिलीग का कार्य जारी है। केई जगह पाबंदी के बाद आरा मशीने संचालित है।पहाडी,गोपालगढ़ कस्बा सहित आस पास के गांवो मे सफाई व्यवस्था पर ध्यान नही है। जिन बाजारो गली मोहलो मे सफाई व्यवस्था बदहाल है वहॉ के वासिन्दे मे प्लास्टिक की पन्नी व कागज, कूडा करकट आदि को जला कर प्रदूषण बढाने का काम कर रहे है।इस ओर ग्राम पंचायत का ध्यान नही है। 

सुनीता यादव (एस.डी.एम पहाडी) का कहना है कि:- यदि एन.जी.टी की पाबंदी के बाद क्रशर संचालन हो रहा है तो जॉच कराई जावेगी।

आनंद तिवारी (कनिष्ठ अभिंयता विधुत विभाग पहाडी इंर्चाज) का कहना है कि:- हमारे पास एन.जी.टी की पांबदी के बाद विभाग की ओर से थ्री फे स विधुत नही देने के कोई आदेश नही है। इसलिए रात्रि मे भी विधुत सप्लाई की जाती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है