परशुराम के जयकारों के साथ निकली परशुराम कुंड यात्रा: वाहन रैली व पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

Dec 30, 2022 - 12:35
 0
परशुराम के जयकारों के साथ निकली परशुराम कुंड यात्रा: वाहन रैली व पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

जहाजपुर (भीलवाड़ा राजस्थान/ आज़ाद नेब) तमिलनाडु मदुरई के मीनाक्षी मंदिर से शुरू की गई परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा अमृत भारत रथ के आगमन पर सर्व ब्राह्मण समाज ने उनका भव्य स्वागत किया।
अमृत भारत रथ मे भगवान परशुराम की प्रतिमा रखी  थी जिसकी यात्रा के दौरान आरती की गई। यात्रा के साथ राम नारायण दास महाराज, ब्राह्मण समाज प्रदेशाध्यक्ष केके शर्मा का समाज के लोगों ने परशुराम सर्किल पर अगवानी एवं अभिनंदन किया। नगर के मुख्य मार्ग सदर बाजार से शोभा यात्रा व वाहन रैली निकाली गई जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस आमंत्रण यात्रा में गाजे-बाजे, ढोल भी शामिल थे। नगरपालिका कार्यालय के बाहर चेयरमैन नरेश मीणा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। 
विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक दीपक सुल्तानिया ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में स्थित परशुराम कुंड पर 51 फ़ीट की अष्टधातु की प्रतिमा लगाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। आमंत्रण रथ यात्रा आठ राज्यों करते हुए आज यहां पहुंची। इस आमंत्रण रथ यात्रा में राकेश पत्रिया, रमेश नवहाल, बनवारी शर्मा, हेम सुल्तानिया, राजीव कांटिया, पंकज शर्मा, दीपक पंचोली, अतूल जोशी, रितेश कांटिया, नीरज शर्मा, हिमांशु पारीक, ललित पारीक, अतूल भारद्वाज, लक्ष्मी कांत पाराशर, अरविन्द कांटिया, बनवारी जोशी, दिनेश पत्रिया, सतेंद्र दाधिच, महावीर पुरी, अखिलेश पारीक, विजय पाराशर, हरिश पत्रिया, रवि जोशी सहित ब्राह्मण सर्व समाज के महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है