अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला सहित दो गंभीर घायल: जिला अस्पताल रेफर

Feb 4, 2023 - 02:19
 0
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला सहित दो गंभीर घायल: जिला अस्पताल रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला सहित दो गंभीर घायल: जिला अस्पताल रेफर

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज) बहतुकला थाना क्षेत्र के ग्राम सोत के बास में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक अधेड़ महिला शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को कठूमर अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार हेतु दोनों को आगे रेफर कर दिया गया।
बहतु कला थाने के एचएम सियाराम मीणा ने बताया कि शुक्रवार को बहतुकला के एक मेडिकल दुकानदार ने सूचना दी कि एक ईको गाड़ी चालक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मेरी दुकान पर रखे तख्त पर छोड़कर गाड़ी लेकर भाग गया। और उस गाड़ी का खुड्डियाना तक पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। बाद में पुलिस ने घायलों को कठूमर सीएचसी लेकर आए उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां चिकित्सक जवाहर सिंह व चिकित्सा कर्मी नरीता के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया और  गंभीर हालत होने के चलते अलवर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार वीर सिंह पुत्र लीलाराम उम्र 35 वर्ष निवासी लाठकी जाति वाल्मीकि, अपनी मौसी माया पत्नी बिष्णा निवासी झीतरेडी थाना नगर को लेकर अपने गांव लाठकी जा रहा था कि रास्ते में सोत का बास के समीप अज्ञात इको वेन वाले ने टक्कर मार दी जिससे वो घायल हो गए। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है