कुंड निवासी अंजू गोयल को मिली भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Mar 10, 2021 - 09:53
 0
कुंड निवासी अंजू गोयल को मिली भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नीमराणा (अलवर, राजस्थान/ चरण सिंह) भाजपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  पिंकी यादव द्वारा जिले में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव से विचार विमर्श के पश्चात कार्यकारिणी की घोषणा की गई । जिले की कार्यकारिणी के साथ-साथ मंडलों के भी अध्यक्ष नियुक्त किए गए, उसी क्रम में पिछले 3 वर्षों से पार्टी को जिले में मजबूती प्रदान करने वाली भाजपा की कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता कुंड निवासी  अंजू गोयल धर्मपत्नी देवी दयाल गोयल को पुनः से बतौर जिला उपाध्यक्ष नियुक्ति प्रदान की गई। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अंजू गोयल को शुभकामनाएं दी एवं नियुक्ति को अंजु गोयल के द्वारा की गई पार्टी के प्रति समर्पित भाव से सेवा का फल बताया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अंजू गोयल ने बताया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य परायणता के साथ पालन करूंगी। दोबारा से मुझे यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने जो मेरे प्रति निष्ठा जताई है उसके लिए मैं आभार प्रकट करती हूं । विशेष रूप से सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल एवं रेवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष  हुकम चंद यादव  एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  पिंकी यादव  का आभार प्रकट करती हूं और संगठन द्वारा किए गए अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करती हु।अंजु गोयल की नियुक्ति पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने मिठाई बांटकर  गोयल को शुभकामनाएं दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................