स्कूल में चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Jan 23, 2022 - 20:54
 0
स्कूल में चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) बयाना कस्बे के सुभाष चौक स्थित आदर्श स्कूल में एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफतार कर चोरी गया कम्प्यूटर सिस्टम भी बरामद किया है। पकडा गया युवक स्कूल के पडौस में ही रहता है। कोतवाली प्रभारी पूरनसिंह मीणा ने बताया गिरफ्तार आरोपी रजत शर्मा पुत्र केदार शर्मा निवासी सुभाषचौक है। जिसके कब्जे से चोरी गया कम्यूटर सिस्टम भी बरामद किया है पुलिस पकडे गए युवक से कडी पूछताछ कर रही है। इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यपक लोकेश कुमार की ओर से स्कूल के ताले चटकाकर कार्यालय में लगे कम्प्यूटर सिस्टम व अलमारी में रखे 52000 रूपए चोरी कर ले जाने का मामला अज्ञात चोरों के विरूद्ध दर्ज कराया था। यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने के बाद पुलिस ने फुटेजों की सर्चिंग कर इस युवक को गिरफ्तार किया बताया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है