राजगढ़ - रैणी में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

Jan 24, 2022 - 02:41
 0
राजगढ़ - रैणी में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ राजकुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ द्वारा रविवार को एक निजी कार्यालय पर आजादी के नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित की अध्यक्षता में पराक्रम दिवस पर चित्र पर माल्यार्पण और गोष्ठी कर मनाई गई। उनके द्वारा तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूंगा का नारा दिया गया।  मंडल महामंत्री अजय यादव ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ धामानी ने सुभाष चंद्र बोस  के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां की वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहां की भारतवासी उन्हें नेताजी के नाम से संबोधित करते है उनके द्वारा दिया गया  जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया की उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है वह अपने सार्वजनिक जीवन काल में कुल 11 बार जेल गये। सबसे पहले उन्हें 16 जुलाई को 1921 में 6 महीने का कारावास हुआ था। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी बड़े व अग्रणी नेता थे। एक संपन्न परिवार से होते हुए और भारत की प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनने के बावजूद नेताजी से देश की ऐसी स्थिति देखी नहीं गई। आंदोलन का इतिहास बयां करने के लिए नेता जी द्वारा द ग्रेट इंडियन स्ट्रगल लिखी गई। नेताजी दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति थे। उनके राष्ट्रवादी दृष्टिकोण ने उन्हें भारत का नायक बना दिया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना शर्मा, पार्षद रूपनारायण मीणा, लोकेश रावत, जितेंद्र सैनी एडवोकेट, सुमन यादव, अनिता शर्मा, उमेश शर्मा महावीर सैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैणी उपखंड क्षेत्र के समीप ग्राम पंचायत भूडा में सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। वार्ड पंच अशोक कुमार मीना ने सुभाष चन्द्र बोस के जीवनकाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चन्द्र बोस के योगदान के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देकर लाभांवित किया। इस मौके पर वार्ड पंच अशोक कुमार मीना, ब्रजेश जैमन, फतेहसिंह मीना, बलदेव मीना, अजय जैमन, हरिराम मीणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। हरिराम मीणा द्वारा उपस्थित लोगों को मिठाई बांटी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है