पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Dec 21, 2023 - 07:56
Dec 21, 2023 - 10:55
 0
पूर्व मुख्यमंत्री  गहलोत से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

दो दशक बाद भजन लाल शर्मा ने फिर शुरू की परंम्परा:गहलोत वसुंधरा कभी एक दूसरे के घर नहीं गए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बंगले पर जाकर उनसे मुलाकात की ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने काफी देर तक प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा की। दोनों के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है ।मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की यह मुलाकात सियासी चर्चा का मुद्दा बन गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो दशक बाद फिर परंम्परा को शुरू किया है।2003 में वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कभी एक दूसरे के घर जाकर नहीं मिले। 1998 में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने तो पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत से मिलने के लिए उनकी बंगले पर गए थे ।गहलोत कई मौके पर शेखावत से जाकर मुलाकात करते रहते थे ।2003 में वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की इस तरह की मुलाकातें बंद हो गई ।वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत पिछले 20 सालों में कभी एक दूसरे के बंगले पर नहीं गए। 2014 में नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तो वह पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से मिलने उनके बंगले पर गए थे ।भजनलाल शर्मा ने उसी परंम्परा के तहत राजस्थान में शुरुआत की है। राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एक दूसरे के घर जाकर मिलते रहे हैं। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव से उनके बंगले पर जाकर मुलाकात की थी ।अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ भी मिलते रहते हैं। हरियाणा गुजरात ,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी एक दूसरे के बंगले पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात करते रहते हैं। 

गहलोत ने कई बार मुलाकात नहीं होने का उलाहना दिया

अशोक गहलोत कई बार सार्वजनिक मंच से वसुंधरा राजे से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करके प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा नहीं करने को लेकर उलाहना देते रहे हैं। कुछ समय पहले गहलोत ने कहा था कि वसुंधरा राजे के सलाहकारों ने उनके पहली बार मुख्यमंत्री बनते ही ऐसा माहौल बनाया और उन्हें गलत फीड किया ।इस वजह से पूर्व मुख्यमंत्री के नाते मुझसे मिलने ही नहीं दिया ।अगर पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा करते आइडिया एक्सचेंज करते तो प्रदेश का ही भला होता ।

गहलोत भजनलाल शर्मा के बीच राजस्थान के भावी विजन पर आइडिया एक्सचेंज

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच शिष्टाचार मुलाकात के दौरान आइडिया एक्सचेंज को लेकर चर्चा हुई ।गहलोत पहले भी कहते रहे हैं कि उनकी जनहित की योजनाओं को बंद नहीं किया जाए। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने राजस्थान के भावी विजन को लेकर बात हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही अफसरों को 25 साल को ध्यान में रखकर योजना तैयार करने पर फोकस करने को कहा है। गहलोत ने विजन 2030 को लेकर प्रदेश के लोगों से सुझाव मांगे थे ।इसके आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया था।

दिल्ली गए भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा संभव

गहलोत से मिलने के बाद भजनलाल शर्मा दिल्ली रवाना हो गए ।माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी चर्चा के लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई बरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं ।भजनलाल शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ॰प्रेमचंद बैरवा भी साथ गए हैं तीनों गुरुवार शाम तक जयपुर लौटेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow