सकट में मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने गौ वंश को हरा चारा व गुड खिलाकर पुण्य कमाया

Jan 14, 2024 - 16:58
 0
सकट में मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने गौ वंश को हरा चारा व गुड खिलाकर पुण्य कमाया

सकट,अलवर 

सकट कस्बा सहित आस पास के गांवों में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति पर्व को लेकर सकट क्षेत्र के गांव नारायणपुर स्थित यति महाराज आश्रम की गौशाला में लोगों ने गायों को हरा चारा व गुड भुगडे खिलाकर पुण्य कमाया। इस मौके पर लोगों ने दान पुण्य भी किया। वही मकर संक्रांति पर दिन भर पतंग बाजी का शोर जमकर मचा आसमान में हवा के साथ इठलाती पतंगें दिखाई दी। क्षेत्र में दिनभर मकानों की छतों से ये काटा वो काटा का शोर सुनाई दिया। आसमान में बड़ी संख्या में पतंगें उड़ती नजर आई। इस मौके पर आश्रम के महंत सांई राम महाराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जैन, सचिन जैन, सुदामा मीणा, हेमंत भट्ट, राजेंद्र मीणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................