चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर से निकली भव्य घटयात्रा

Mar 17, 2024 - 20:38
 0
चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर से निकली भव्य घटयात्रा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) अभिक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य 108 श्री वसुनंदी जी मुनिराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका 105 श्री वर्धस्वनंदनी माताजी ससंघ के मंगल सानिंध्य में घट यात्रा निकाली गई।

 मन्दिर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि आज 17 मार्च रविवार को घटयात्रा श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर, मुंशी बाजार से प्रात: 9.15 बजे वाया त्रिपोलिया, हॉपसर्कस, घंटाघर, विकास पथ, दिल्ली दरवाजा, अग्रवाल जैन पंचायती मन्दिर, खंडेलवाल जैन पंचायती मन्दिर होते हुए वापसी मुंशी बाजार जैन मन्दिरजी पहुंची।

विजय कुमार जैन मन्दिर जी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खोह वाले) शिवाजी पार्क के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । साधर्मि महिलाएं अपने केसरिया/ लाल साड़ी व पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र पहनकर तथा महिलाएं अपने घर से मंगल कलश लेकर घटयात्रा मे सम्मिलित हुई।   माताजी के सानिध्य में दिनाँक 18 मार्च से 25 मार्च तक अष्टान्हिका महापर्व के दौरान श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल का भव्य विधान होगा। जिसमे विधानाचार्य पं. राकेश जैन आगरा व संगीतकार मनीष सरगम एण्ड पार्टी भोपाल के होंगे। इसमें संपूर्ण अलवर सकल जैन समाज सम्मिलित होगा।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................