पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस जॉइन की:बोले-मैं किसी की चमचागिरी नहीं करता

Mar 21, 2024 - 18:15
 0
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस जॉइन की:बोले-मैं किसी की चमचागिरी नहीं करता

जयपुर,राजस्थान 

बीजेपी नेता प्रहलाद गुंजल ने आज कांग्रेस जॉइन कर ली। वे काेटा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। गुंजल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाड़ौती में दो भाई साहब हैं, एक बड़े भाई साहब, एक छोटे भाई साहब। एक तरफ खुद्दारी और एक तरफ खरीदारी।

गुंजल की जॉइनिंग पर डोटासरा ने कहा कि वे दमदार नेता हैं। भाजपा में जनाधार वाले नेताओं को खत्म किया जा रहा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए। गहलोत ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं।

गुंजल शांति धारीवाल के सामने विधानसभा का चुनाव ​हार गए थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी गुंजल की अनबन है। दोनों के बीच लंबे समय से सियासी रूप से टकराव चलता रहा है। गुंजल वसुंधरा राजे समर्थक रहे हैं। पिछले काफी समय से उनके तेवर बदले हुए थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................