स्कूलों के खेल मैदानों पर लोगों ने कब्जा कर किया पक्का निर्माण: प्रशासन ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी मे चलाया बुलडोजर

May 31, 2024 - 20:10
 0
स्कूलों के खेल मैदानों पर लोगों ने कब्जा कर किया पक्का निर्माण: प्रशासन ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी मे चलाया बुलडोजर

जहाजपुर (आज़ाद नेब) जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशों की पालना में आज तहसीलदार रवि कुमार मीणा ने कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत जामोली के खेल मैदान में हो रहे अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार रवि कुमार मीणा ने बताया कि जामोली के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत से गुहार लगाई थी कि स्कूलों के खेल मैदानों पर लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खेल मैदानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों की पालना करते हुए आज ग्राम जामोली में प्रशासन ने मय पुलिस जाब्ते के खेल मैदानों से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान गिरदावर नंद सिंह, एएसआई रामप्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................