सूने घर में घुसकर किया हाथ साफ , आरोपी सीसीटीवी मे कैद
![सूने घर में घुसकर किया हाथ साफ , आरोपी सीसीटीवी मे कैद](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6660481e6baa6.jpg)
अलवर,राजस्थान
अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपुरी में दिनदहाड़े एक अनजान युवक घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर फरार हो गया।
हालांकि इस दौरान अनजान सख्श पड़ोस में लगे कैमरे में कैद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। घटना के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित निहाल सिंह ने बताया उसकी पत्नी रोडवेज में कर्मचारी है घटना के वक्त दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे घर पर बेटा का बेटी अकेले थे। इस दौरान एक शख्स घर आया जिसने अपना नाम बिट्टू और मेरा परिचित बताया जिसके बाद अनजान युवक ने दोनों बच्चों को डरा धमका कर अलमारी की चाबी ली और अलमारी में रखी सोने की अंगूठी व चैन लेकर फरार हो गया। बदमाश युवक ने जाते वक्त दोनों बच्चों को बाहर न निकलने व किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। घटना के बाद दोनों बच्चों ने फोन कर अपने परिजनों को सूचित किया जिसके बाद परिजन घर पहुंचे और घटना के संबंध में वैशाली नगर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)