रैणी थाने विवाहिता से दुष्कर्म एवं यौन शोषण का मामला दर्ज

Jun 20, 2024 - 17:32
 0
रैणी थाने विवाहिता से दुष्कर्म एवं यौन शोषण का मामला दर्ज
प्रतिकात्मक छवि

राजगढ़ (अलवर) रैणी थाने में एक विवाहिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके पति ने वर्ष 2021 में रामगढ़ निवासी पुरषोत्तम शर्मा पुत्र कन्हैयालाल शर्मा के मिस्त्री का काम किया था। इस दौरान पीड़िता के पति ओर आरोपी के घनिष्ठ संबंध बन गए।  अक्टूबर 2023 में पुरषोत्तम शर्मा उनके घर पर निमंत्रण पत्र देने के लिए आया तो पीडिता का पति घर पर नही था। शाम को देरी होने की वजह से वह पीड़िता के घर पर रुक गया। पीड़िता जब रात को सोने के लिए चली गई तो वह कमरे के अंदर आगया और जबरदस्ती दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाली व धमकी दी कहा की इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा एवं तुम्हारे पति, बच्चो को जान से खत्म कर दूंगा। रिर्पोट में बताया कि इसके बाद 11 दिसम्बर 2023 को पुनः वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मंडावर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया एवं 31 दिसम्बर 2023 को पुरषोत्तम शर्मा पुनः घर पर आगया व धमकी देकर दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल व पति, बच्चो को जान से मारने की धमकी देकर मार्च 2024 में पीड़िता को अलवर होटल में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रिर्पोट में बताया कि पुरषोत्तम शर्मा ने 19 मई 2024 को धमकी दी की अलवर चल नही तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इस भय से पीड़िता उसके साथ अलवर चली गयी। जहां पीड़िता को एक मकान पर ले गया एवं 19 मई व 22 मई 2024 को दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के परिवारजनों ने गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज करवा दी थी। इस बात को जब पुरषोत्तम को पता चला तो उसने पीड़िता को धमकी दी की अगर उसका नाम लिया तो अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा व पति बच्चो को जान से खत्म कर दूंगा। इस भय से पीड़िता ने गुमशुदगी रिर्पोट में बयान ठीक दर्ज नही करवाये। पीड़िता के घर आने पर पति ने दबाव डाला तो पीड़िता ने आपबीती बताई व किस तरीके से उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................